SIR पर सपा विधायक अताउर रहमान का तीखा हमला, बोले—यह विपक्ष के वोट काटने की साजिश

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बहेड़ी (बरेली) से विधायक अताउर रहमान ने सोमवार को शाहजहाँपुर में भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का SIR कार्यक्रम किसी जनहित योजना का हिस्सा नहीं, बल्कि विपक्ष के वोट कमज़ोर करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए भाजपा दलित, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं को निशाना बना रही है।

https://www.facebook.com/share/v/1DvPkiVEJt/

सपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि SIR योजना को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह सतर्क है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हैं और बूथ स्तर पर निगरानी तेज़ कर दी गई है। अताउर रहमान ने कहा कि हर बूथ पर प्रभारी तैनात है, जबकि ब्लॉक और जिला स्तर की टीमें भी लगातार काम कर रही हैं ताकि किसी भी मतदाता का SIR न हो पाए और उसके मतदान अधिकार पर कोई असर न पड़े।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह की रणनीति अपनाई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इसे सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा ने भाजपा को कड़ी चुनौती दी थी और 2027 में सपा की सरकार बनना तय है।

अताउर रहमान ने दोहराया कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और SIR कार्यक्रम जैसे प्रयासों का हर स्तर पर मुकाबला करेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज