बरेली में सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर का जोरदार स्वागत, बोले शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली मेरी पहली प्राथमिकता

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बरेली–मुरादाबाद शिक्षक खंड से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर का सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने भी अपने साथियों संग हाजी दानिश का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

स्वागत के बाद हाजी दानिश अख्तर ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि उनका शिक्षकों से वर्षों पुराना नाता रहा है। उन्होंने बताया कि बरेली और मुरादाबाद—दोनों ही खंडों से उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वह इस चुनाव में जीत दर्ज करते हैं तो सबसे पहला कदम शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए संघर्ष करना होगा।

हाजी दानिश ने यह भी दोहराया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाली उनकी प्राथमिक घोषणाओं में शामिल होगी।

चुनाव मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा कि उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी से है, लेकिन वह अपने समर्थकों के दम पर भारी मतों से जीत दर्ज करने का विश्वास रखते हैं।

प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, जिला उपाध्यक्ष हैदर अली, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा,  वरिष्ठ  नेता संजीव सक्सेना ,शुभलेश यादव , गौरव सक्सेना सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज