दुकानदार की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र नवादा में मुन्नालाल की चक्की वाली गली में 70 वर्षीय बुजुर्ग किशन चंद शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत की हो गई।बुजुर्ग ने दो शादी की थी। दो माह पहले दूसरी पत्नी को मौत हो चुकी है। पहले वाली की भी  मृत्यु हो चुकी है। जिससे एक बेटी भी  है जो  बिचपुरी  में अपने परिवार के साथ रहती है।
पिता मौत सूचना पर बेटी नीरू परिवार के साथ पहुंच गई। सुबह जब दूध वाला दूध देने पहुंचा तो दरवाज नहीं खुलने पर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी,सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। थाना बारादरी प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडे ने बताया कि प्रथम जांच में बीमारी से मौत लग रही,फिर भी संदिग्ध परिस्थितियों के चलते शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज