पीपी सिंह ने संभाला रुहेलखंड जोन के मुख्य वन संरक्षक का कार्यभार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पीपी सिंह ने सोमवार को बरेली में रुहेलखंड जोन के मुख्य वन संरक्षक का पदभार संभाल लिया। सेवानिवृत्त अधिकारी विजय सिंह की जगह अब पीपी सिंह इस अहम जिम्मेदारी को निभाएंगे।

पीपी सिंह 1997 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले वे 2018-19 में बरेली में वन संरक्षक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे झांसी में मुख्य वन संरक्षक और लखनऊ में मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार), उत्तर प्रदेश के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। अब वह मुख्य वन संरक्षक रुहेलखंड जोन बरेली और वन संरक्षक बरेली दोनों का कार्यभार संभालेंगे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पीपी सिंह ने सभी वन संरक्षक एवं प्रभागीय वनाधिकारियों के साथ बैठक कर पौधरोपण अभियान 2025 की तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment