फादर्स डे पर शिक्षक नेता हेमंत कुमार ने खोया जीवन का आधार, RN टैगोर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य उमा शंकर का निधन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। फादर्स डे के दिन उस समय दुखद माहौल बन गया, जब RN टैगोर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य और शिक्षाविद् उमा शंकर  का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे अपने समय में एक तेज़तर्रार, अनुशासित और लोकप्रिय प्रधानाचार्य के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने कॉलेज के शैक्षिक और भौतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

 

दिवंगत उमा शंकर के पुत्र हेमंत कुमार वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक नेता हैं और उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ (यूटा) के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। फादर्स डे जैसे भावनात्मक दिन पर पिता का यूं साथ छोड़ जाना परिवार के लिए असहनीय क्षति है।

उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता हरीश बाबू शर्मा समेत तमाम शिक्षक नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और हेमंत कुमार को ढांढस बंधाया।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment