बरेली बार एसोसिएशन चुनाव 2025 _2026: नतीजों का इंतजार जारी, कई पदों पर परिणाम घोषित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

सुमित शर्मा

बरेली बार एसोसिएशन चुनाव 2025 _ 2026 के  आज परिणामों का दिन है । सुबह से ही विभिन्न पदों के प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना स्थल पर नतीजों का इंतजार करते नजर आ रहे है। खबर लिखे जाने तक अध्यक्ष और सचिव पद की मतगणना शुरू नहीं हो सकी है। इन पदों के नतीजे देर शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है।

 

अधिवक्ता परिणामों के आने का इंतजार करते हुए

इस बीच अन्य पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजत मोहन ने 1029 वोट प्राप्त कर नसीम सैफी (515 वोट) को 514 मतों के अंतर से पराजित किया।उपाध्यक्ष पद पर हुलसी राम ने 565 वोट हासिल कर अमित सिंह (515 वोट) को 50 वोटों से हराया।

 

संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद पर शांतनु मिश्रा ने 881 वोट पाकर रीना सिंह (419 वोट) पर 462 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। सौरभ अग्निहोत्री संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर  एवं कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह ने चुनाव जीता है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल कश्यप ने अनुपम अग्रवाल को हराकर जीत हासिल की है। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर रोहित कुमार यादव ने  चुनाव जीता है।

 

 

 

अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज हरित, ज्वाला प्रसाद गंगवार और अनिल द्विवेदी के बीच मुकाबला माना जा रहा है। मतगणना स्थल पर समर्थकों की मौजूदगी बनी हुई है। वहीं पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में लगातार जुटा हुआ है।

जूनियर कार्यकारणी में यह जीते

हेमन्त भाई
पूजा साहू
रविकर यादव
विनीत सक्सेना
मध्यम सक्सेना
रोहित गंगवार

अध्यक्ष पद पर फिर मनोज हरित

बरेली बार एसोसिएशन के चुनाव मनोज हरित ने फिर बाजी मारी है । उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता को 137 वोटों से हरा दिया है। मनोज हरित का यह दूसरा कार्यकाल होगा ।आशंका जिस बात की व्यक्त की जा रही थी कि चुनाव इस पर मनोज हरित के लिए आसान नहीं होगा ठीक उसी तरह यह चुनाव त्रिकोणीय हुआ , जहां दिग्गज अधिवक्ता ज्वाला प्रसाद गंगवार और अनिल द्विवेदी से मुकाबला हुआ।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज