अध्यक्ष पद पर फिर मनोज हरित की जीत, दूसरे कार्यकाल की शुरुआत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

सुमित शर्मा

बरेली बार एसोसिएशन चुनाव 2025–26 के परिणामों का दिन बेहद अहम रहा। सबसे बड़ी खबर अध्यक्ष पद से सामने आई, जहां वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज हरित ने एक बार फिर जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 137 मतों से पराजित किया। यह मनोज हरित का दूसरा कार्यकाल होगा। चुनाव त्रिकोणीय रहा, जिसमें ज्वाला प्रसाद गंगवार और अनिल द्विवेदी जैसे दिग्गज अधिवक्ताओं से उनका सीधा मुकाबला हुआ।

सुबह से ही विभिन्न पदों के प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना स्थल पर परिणामों का इंतजार करते नजर आए। खबर लिखे जाने तक अध्यक्ष और सचिव पद की मतगणना शुरू नहीं हो सकी थी और इनके नतीजे देर शाम तक आने की संभावना जताई जा रही थी। मतगणना स्थल पर समर्थकों की भीड़ मौजूद रही, वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहा।

इस बीच अन्य पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजत मोहन ने 1029 वोट प्राप्त कर नसीम सैफी को 514 मतों के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर हुलसी राम ने 565 वोट हासिल कर अमित सिंह को 50 वोटों से हराया। संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद पर शांतनु मिश्रा ने 881 वोट पाकर रीना सिंह को बड़े अंतर से शिकस्त दी। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर रोहित कुमार यादव विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह और पुस्तकालय सचिव पद पर सौरभ अग्निहोत्री ने चुनाव जीता। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल कश्यप ने अनुपम अग्रवाल को हराकर जीत दर्ज की।

 

जूनियर कार्यकारिणी में हेमंत भाई, पूजा साहू, रविकर यादव, विनीत सक्सेना, मध्यम सक्सेना और रोहित गंगवार विजयी घोषित किए गए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज