धूमधाम और श्रद्धा से निकली भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा ,महापौर डॉ. उमेश गौतम ने दिखाई हरी झंडी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।कायस्थ सेना कल्याण परिवार उत्तर प्रदेश द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही भव्य और धार्मिक वातावरण में किया गया। यह पावन यात्रा बदायूं रोड स्थित 84 घंटा मंदिर से प्रारंभ होकर बाजपेई ढाल होते हुए तपेश्वर नाथ मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर भंडारे और प्रसाद वितरण की दिव्य व्यवस्था ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

शोभायात्रा का विधिवत उद्घाटन बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। उनके साथ इस शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डिप्टी मेयर सर्वेश रस्तोगी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव सक्सेना और समाजसेवी अनिल सक्सेना भी उपस्थित रहे।

नगर की सड़कों पर जब शोभायात्रा निकली, तो भक्ति और उल्लास का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। यात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां, भक्ति संगीत, और श्रद्धालुओं के जयकारों की गूंज ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। राहगीर भी यात्रा में रुककर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए।

इस भव्य आयोजन में शहर के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कायस्थ समाज के सदस्य बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। प्रमुख उपस्थितजनों में  प्रदीप सक्सेना , गार्गी सक्सेना, अंकुर सक्सेना, आलोक प्रधान, श्याम दीप सक्सेना, सागर सक्सेना, रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, मनोज कुमार सक्सेना, अजय सक्सेना, सुधा सक्सेना (पार्षद), रचना सक्सेना, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह सक्सेना, सुनील कुमार सक्सेना, आलोक कुमार सक्सेना और सचिन सक्सेना आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पूरे शहर में यात्रा को लेकर अपार उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं रही, बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का भी जीवंत उदाहरण बन गई।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment