सड़क दुर्घटना में मैलानी की महिला घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र में लखीमपुर खीरी की रहने वाली महिला को कार ने जोरदार टक्कर मार दी ,जिसमें महिला  गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक  महिला की पहचान किक्की उर्फ कीर्ति (30) के रूप में हुई है।
वह लखीमपुर खीरी के मैलानी रेलवे स्टेशन के पास खाले कॉलोनी की निवासी है। पुलिस ने बताया कि महिला की  गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे  108 एंबुलेंस से बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही घायल किक्की ने बताया कि उनकी शादी को तीन साल हो चुके हैं और अभी तक उनके कोई संतान नहीं है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज