फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने वाले गिरोह का एक सदस्य और  गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । बारादरी पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने के मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी करके मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस ने सोमवार को  फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट पर कब्जा करने के आरोप में सचिन गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में 3 जनवरी को  नुसरत जहां ने बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी ।
जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू तो मामले में  सावन कुमार जायसवाल, अमित कुमार राठौर और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया और बाद में पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। इसी मामले में बारादरी पुलिस ने बियावान कोठी के पास एक मुखबिर की सूचना पर आरोपी  सचिन गोस्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी के पास से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किये। इनमें अमित सिंह राठौर के 3 अलग-अलग आधार कार्ड, सावन कुमार के 2 आधार कार्ड, रेनू के 3 धार कार्ड, एक पहचान पत्र और पैन कार्ड भी मिला  हैं।
साथ ही  दीपक के  पास से 2 आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड और सचिन के खुद के 2 फर्जी आधार कार्ड भी मिले है। आरोपी सचिन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पीलीभीत में पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बारादरी पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर जमीनों पर कब्जा करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जिसके पास से 12 आधार कार्ड सहित अन्य कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए है। सचिन के अन्य साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।  जल्द इसके गिरोह के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी, जहां से उस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज