उपज स्थापना दिवस पर जुटे पत्रकार, स्नेह मिलन समारोह में एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता का दिया संदेश

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के स्थापना दिवस और फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रविवार को बरेली में स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान पत्रकारिता के मूल्यों, संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

सोर्स। उपज परिवार

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं अमर उजाला के संस्थापक सदस्यों में शामिल अशोक वैश्य को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया का स्वागत कार्यक्रम संयोजक डॉ. स्वतंत्र कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

वरिष्ठ पत्रकार शंकर दास ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी है, जिसे निष्पक्षता, साहस और ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए। उपज के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठन लगातार पत्रकार हितों के लिए कार्य कर रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार अशोक वैश्य ने अपने लंबे अनुभव साझा करते हुए युवा पत्रकारों को विश्वसनीयता और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी। वहीं इन्वर्टीज यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के डीन डॉ. राजेश गुप्ता ने बदलते मीडिया परिवेश में जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उपज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गंभीर ने फील्ड रिपोर्टिंग के अनुभव साझा करते हुए पत्रकारिता की चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।

उपज के जिला अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि “मुरादाबाद संकल्प” के तहत प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसी क्रम में बरेली मंडल के पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में भी जल्द नई जिला इकाइयों का गठन होगा।

कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री अजय कश्यप ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह में शंकर दास, अशोक वैश्य, नीतू कनौजिया, आर.के. सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता, अजय कश्यप, रंजीत शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. स्वतंत्र कुमार, भीम मनोहर, विकल्प कुद्वेशिया, लकी मोगा, राहुल कुमार, शुभम सिंह, अशोक गुप्ता, दिनेश्वर दयाल सक्सेना, आदिल, आदित्य शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज