
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच लॉर्ड्स टेस्ट (Lord’s Test) का पहला दिन विराट कोहली एंड कंपनी के नाम रहा. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाते हुए 83 रन की पारी खेली, वहीं केएल राहुल (KL Rahul) फिलहाल 127 पर नॉट आउट हैं इन दोनों ओपनर्स के बीच 126 रन की पार्टनरशिप हुई.
राहुल लगाएंगे डबल सेंचुरी?
टीम इंडिया (Team India) शुक्रवार को 276/3 से आगे खेलना शुरू करेगी. केएल राहुल (KL Rahul) के अलावा अजिंक्य रहाणे (1) क्रीज पर हैं. आज राहुल के बड़ी पारी खेलने का भरपूर मौका है. अगर वो दोहरा शतक लगाते हैं तो भारत का स्कोर 500 के पार भी पहुंच सकता है.
That’s Stumps on Day 1 of the 2nd #ENGvIND Test at Lord’s!
A solid outing with the bat for #TeamIndia, courtesy* from @klrahul11 from @ImRo45 from @imVkohli
Scorecard https://t.co/KGM2YELLde pic.twitter.com/HpeU5SoWk5
— BCCI (@BCCI) August 12, 2021
क्या बारिश बनेगी विलेन?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में मौसम एक बार फिर से विलेन बन सकता है, हालांकि अभी धूप निकली हुई है. फैंस दुआएं कर रहे हैं कि इस बार बारिश न हो. गौरतलब है कि सीरीज का पहला टेस्ट मैच बारिश के ही चलते पूरा नहीं हो पाया था और टीम इंडिया के हाथ से उसे जीतने का एक अच्छा मौका फिसल गया था.

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
भारत की पूरी टीम: रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा.
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, हसीब हमीद, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन.
इंग्लैंड की पूरी टीम: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, साकिब मेहमूद, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डोम सिबली, मार्क वुड , क्रेग ओवरटन.
मैच शुरू होने का वक्त- दोपहर 3:30 बजे भारतीय समयनुसार




