घरेलू विवाद में ससुरालियो ने दामाद को घर में घुसकर पीटा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़।घरेलू विवाद के चलते एक युवक को ससुरालियो ने घर में घुसकर पीटा।मारपीट में युवक के गुम चोटे लगी हैं।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल को भेज दिया।

कस्बे के मोहल्ला अंसार नगर निवासी वहीद अहमद पुत्र छुटकन ने पुलिस को बताया कि 12 मई की रात्रि लगभग 10 बजे थाना खजुरिया जनपद रामपुर के गाँव महतोष निवासी ससुराली बसरुद्दीन, अलामुद्दीन, इस्लामुद्दीन व रफीक अहमद घर में घुस आए।उस समय वह सो रहा था।

 

इसी बीच आरोपियों ने  घरेलू विवाद के चलते मारपीट शुरू कर दी।पिटाई से गुम चोटे लगने से वह घायल हो गया।शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों के आने पर उपरोक्त जान से मरने की धमकी देकर भाग गए।साथ में पीड़ित की तीन वर्षीय बेटी को भी आरोपी साथ ले गए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज