बरेली में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह के बयान पर जताया कड़ा विरोध

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह के बयान पर जताया कड़ा विरोध

बरेली — मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह पार्क, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल बर्खास्तगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने इस टिप्पणी को केवल एक महिला अधिकारी का ही नहीं, बल्कि भारतीय सेना और पूरे देश का अपमान बताया। उन्होंने कहा, “यह देश की बेटी और हमारी सुरक्षा बलों के सम्मान का सवाल है। ऐसे मंत्री को तुरंत पद से हटाकर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।”

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। मंत्री का बयान न सिर्फ सेना की एक जांबाज अधिकारी का, बल्कि पूरे देश की संस्कृति का अपमान है। उन्होंने मांग की कि मंत्री विजय शाह को जेल भेजा जाए।

पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. के.बी. त्रिपाठी ने भी मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि इससे न केवल सेना का मनोबल गिरता है बल्कि यह पूरे देश के सम्मान पर आघात है।

प्रदर्शन में शामिल अन्य प्रमुख नेताओं में कृष्णकांत शर्मा, सुबोध जौहरी, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, रविंद्र सहारा, डॉ. मेहंदी हसन, रमेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार, महेंद्र पाल, योगेश जायसवाल, संजीव अग्रवाल, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, तीर्थ मधुकर, सतीश चंद्र, आर.बी. सिंह, डॉ. हरीश गंगवार, धीरज दीक्षित और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

कांग्रेस ने साफ किया है कि अगर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज