(ज्योतिषाचार्य: योगेंद्र शर्मा |
संपर्क: +91 90844 07666
रविवार, 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का विशेष संयोग बन रहा है। सुबह 8:29 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र प्रारंभ होगा। पूरे दिन वृद्धि योग का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता और धन लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों को धैर्य और सतर्कता बरतने की जरूरत है।

राहुकाल: शाम 5:38 बजे से 7:22 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा करने से बचना शुभ रहेगा।
राशिफल
मेष: रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृषभ: पुराने प्रयास सफल होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मिथुन: नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। निवेश और पैसों के मामलों में जल्दबाजी न करें।
कर्क: मन थोड़ा परेशान रह सकता है। धैर्य रखें और विवादों से बचें।
सिंह: मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
कन्या: काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे।
तुला: लापरवाही से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन मिलने और पदोन्नति के योग हैं।
धनु: आय बढ़ने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
मकर: वैवाहिक और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: दिन सामान्य रहेगा। परिवार में शांति और आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।
मीन: धन लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं।
(ज्योतिषाचार्य: योगेंद्र शर्मा | संपर्क: +91 90844 07666)



