निशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर बहेड़ी के मोहल्ला शेखूपुर होली चौराहा स्थित सारस्वत होमियोपैथिक क्लीनिक में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। क्लीनिक की संचालक डॉ रति सारस्वत ने इस शिविर में निशुल्क प्रमार्श एवं दवा वितरण की।

 

 

 

 

इस शिविर में अनेकों प्रकार की जटिल एवं अनुवांशिक बीमारियों,महिला संबंधित, गर्मियों में बढ़ती त्वचा संबंधित आदि बीमारियों का डॉ रति सारस्वत ने परीक्षण किया साथ ही निशुल्क होम्योपैथी दवाइयां भी दी साथ साथ ही लोगों को गंभीर रोगों से बचाव के तरीके भी बताए और नशे से दूर रहने की सलाह दी एवं नशे के आदि हो चुके लोगों का उपचार भी किया। 100 से भी ज्यादा लोगों ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया ।

 

 

 

शिविर के समापन में डॉ रति सारस्वत ने कहा कि शास्त्र का निर्देश है कि पहला सुख निरोगी काया। एक स्वस्थ शरीर में ही निर्मल मन का वास होता है और यह आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास भी है कि यह शिविर मानव स्वास्थ्य के हित में सफल सिद्ध होगा। इस शिविर में वरिष्ठ डॉ पंकज गौड़, वीरेंद्र दीक्षित, हसीब रिजवी, आर के पांडे जी, पूर्व नगर शिक्षक प्रभारी कृष्ण स्वरूप शर्मा जी, ताहिर पप्पू,तरुण कालरा,पंकज सारस्वत, भूपेंद्र सारस्वत, आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज