संचारी अभियान अभिमुखीकरण के साथ किया गया बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उदघाटन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज।1 जुलाई से प्रारंभ हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले दस्तक अभियान का अभिमुखीकरण चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज एवं अन्य स्टाफ के द्वारा किया जा रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वागीश कुमार ने बताया कि 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत समस्त ग्राम प्रधान , नगर पंचायत सभासद , शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशाओं का अभिमुखीकरण किया जा रहा है ।

 

 

जिसमें आज बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र चुरई दलपतपुर में खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में समस्त शिक्षकों का अभिमुखीकरण किया गया । ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ वागीश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी के साथ राजेश मिश्रा , अमित कुमार , धनेश्वर गिरी , प्रेमपाल , पुनीत सक्सेना आदि उपस्थित रहे ।

 

साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्घाटन किया गया । बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी जिससे कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सके ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment