नई योजना के विरोध में उतरे ग्राम रोजगार सेवक, काम बंद करने और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी।

मनरेगा की जगह नई योजना शुरू किए जाने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने विरोध शुरू कर दिया है। बहेड़ी ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाया है। कर्मचारियों ने 23 से 30 नवंबर तक रोजगार सृजन अभियान में काम नहीं करने का फैसला किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उन पर काम करने का दबाव बनाया गया या किसी तरह की कार्रवाई हुई तो सभी कर्मचारी ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देंगे और जरूरत पड़ने पर सामूहिक इस्तीफा भी सौंपेंगे।

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशभर में नई योजना के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। इसी के तहत बहेड़ी के ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर अपने फैसले की जानकारी दी। कर्मचारियों ने बताया कि वे VB-G RAM-G योजना का विरोध कर रहे हैं। संगठन के आह्वान पर तीन दिसंबर को विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। इसके अलावा मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया गया है।

दबाव बनाया तो ब्लॉक पर होगा प्रदर्शन

रोजगार सेवकों ने अधिकारियों से कहा है कि किसी भी कर्मचारी को अभियान में शामिल होने के लिए मजबूर न किया जाए। यदि किसी के खिलाफ कार्रवाई की गई तो सभी कर्मचारी एक साथ विरोध करेंगे और ब्लॉक कार्यालय पर धरना देंगे। उन्होंने साफ किया कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र गंगवार, प्रवक्ता ओमकार लिजा, चंद्र प्रकाश, देवेंद्र, गुरवचन दास, नईम, बाबू, दिल्ली सिंह, महेंद्र पाल, भुवनेश कुमारी, इंतजार अहमद, नरेश कुमार, चंद्रपाल, कुसुम कुमारी, वेद प्रकाश और तहसीन खान समेत अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज