फरीदपुर वायरल पिटाई वीडियो का खुलासा: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। फरीदपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए युवक की लाठी-डंडों से पिटाई के वीडियो की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। अधिकारियों के मुताबिक मामला दो पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश से जुड़ा है, जिसके चलते एक के बाद एक मारपीट की घटनाएं हुईं।

फोटो में सीओ संदीप सिंह

पुलिस जांच में सामने आया कि 26 जुलाई की रात सबसे पहले एक पक्ष के विक्की उर्फ विक्रम सिंह पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला किया था। इस घटना में विक्की घायल हो गया और उसका उपचार कराया जा रहा है।

प्रारंभिक घटना के बाद दूसरे चरण में विक्की पक्ष के कुछ लोगों ने कथित तौर पर दूसरे पक्ष के युवक सत्यम गौड़ के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि सत्यम गौड़ के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पूर्व में गुंडा एक्ट की कार्रवाई का सामना कर चुका है और जिला बदर भी रह चुका है।

दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों के आधार पर फरीदपुर थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज