
भीम मनोहर
बरेली। बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को बिथरी क्षेत्र की जनता उनकी दरियादिली की जानती है। विधायक पप्पू भरतौल के बारे में उनके जानने वाले कहते है कि वह किसी भी काम को अपने दिमाग की जगह दिल से करना पसंद करते है। उन्हें जो अच्छा लगता है वह करते है चाहे क्यों ना लोग उनकी आलोचना करे।

पप्पू भरतौल बुद्धवार को अपने प्रशंसकों के बीच जन्मदिन बना रहे थे । इसी दौरान विधायक की एक प्रशंसक बच्ची उनके घर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंची। विधायक ने बच्ची से अचानक पूछ लिया कि बेटा आपको क्या चाहिए? तभी बच्ची ने बड़ी विन्रमता से कहा कि अंकल जी उसे स्कूल जाने में दिक्कत होती है अगर साइकिल दिला तो उसका स्कूल जाना और आसान हो जाएगा।

विधायक जी बच्ची की बात को सुनकर भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत अपने सहयोगी को रुपये देकर साइकिल की दुकान पर भेजा। कुछ ही अंतराल में साइकिल विधायक जी के कार्यालय तक पहुंच गई। इसके बाद विधायक पप्पू भरतौल ने अपने हाथों से बच्ची को साइकिल गिफ्ट की। बच्ची साइकिल पाकर बेहद खुश हो गई। बच्ची ने एक बार फिर विधायक जी हैप्पी बर्थडे कहते हुए उनके दीर्ध आयु की कामना की। फिलहाल अब यह मामला पूरे क्षेत्र में सुर्खियां बटोर रहा है।




