दुर्विजय शाक्य ने बदायूं में रोड़ शो कर शिवपाल पर साधा निशाना

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं।  भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी एवं  भाजपा के स्टार प्रचारक दुर्विजय सिंह शाक्य आज बदायूं पहुंचे।  वह बरेली से बदायूं की सीमा में अपने लंबे काफिले के साथ घुसे उन्होंने बदायूं में एक रोड शो भी किया। भाजपा हाईकमान ने भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक दुर्विजय सिंह शाक्य को बदायूं से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है।

 

 

 

 

आज दुर्विजय सिंह शाक्य बरेली से लंबे गाड़ियों के काफिले के साथ बदायूं से निवर्तमान  सांसद संघमित्रा मौर्य भी मौजूद रही।  पूरे रास्ते दुर्विजय सिंह  शाक्य  के काफिले का जगह-जगह स्वागत किया गया  बदायूं की सीमा में घुसने के बाद शहर में एक रोड शो भी निकाला गया दुर्विजय सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मौजूद रहे।

 

 

भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बरेली से यहां आने में मुझे 5 घंटे का समय लग गया पूरे रास्ते जनता का भरपूर प्यार मिला। उन्होंने सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि  शिवपाल सिंह यादव पहले अपने भतीजे से निपट ले जिसने उन्हें यहाँ फंसा दिया पहले वह भतीजे का विश्वास जीते मैंने तो सुना है वह यहां से वापस जाना चाहते हैं और किसी नये का नाम सुझा रहे है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment