सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने जताई नाराजगी, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

मीरगंज। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान जनसुनवाई में पहुँचे फरियादियों की शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

डीएम ने बीते सम्पूर्ण समाधान दिवस में पंजीकृत शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण दिखाने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 84 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 6 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अधिकांश शिकायतें जमीन पर अवैध कब्जा, राशन कार्ड, पेंशन और पुलिस से जुड़ी रहीं। गांव दोंद आलमपुर निवासी एक फरियादी ने रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की, वहीं हल्दी खुर्द गांव के प्रधान ने गौशाला में विद्युत कनेक्शन की समस्या उठाई। डीएम ने इन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि जनता दर्शन, सम्पूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

 

 

अतः सभी अधिकारी समय से उपस्थित रहें और हर शिकायत का गंभीरता से समाधान करें।कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता, सीओ अंजनी कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज