एसआईआर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का तीखा हमला: विपक्ष भ्रम फैला रहा, अवैध वोटर ही हटेंगे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को बरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष बेबुनियाद अफवाहें फैला रहा है, जबकि सरकार का उद्देश्य सिर्फ उन लोगों की पहचान करना है जिन्होंने अवैध तरीके से मतदाता सूची में नाम दर्ज करा रखा है।

 

मंत्री के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली है, जिसका मकसद केवल अवैध और घुसपैठ कर बने वोटरों को हटाना है।धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष इसलिए परेशान है क्योंकि जांच प्रक्रिया से उनकी राजनीतिक जमीन खिसकने लगी है।

उन्होंने दावा किया कि पारदर्शी सत्यापन से वे लोग बेनकाब होंगे जिन्होंने वर्षों से मतदाता सूची का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत जानकारी देकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।

वंदेमातरम को लेकर आए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि जो लोग इस राष्ट्र वंदना का विरोध करते हैं, वे देश की एकता और सांस्कृतिक भावनाओं को समझने में असमर्थ हैं। उनके अनुसार, वंदेमातरम ऐसा गीत है जो भारत की आत्मा, गौरव और अखंडता का प्रतीक है, इसलिए इसका विरोध किसी भी रूप में स्वीकार योग्य नहीं हो सकता।

मंत्री ने कहा कि सरकार का रुख साफ है कि प्रदेश की मतदाता सूची को स्वच्छ, पारदर्शी और कानूनी रूप से सही रखना। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय तथ्यात्मक जानकारी पर आधारित राय बनाएं।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज