भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी

ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित योग वाटिका में अपने कर-कमलों से पौधारोपण कर हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह, बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, दुर्विजय सिंह शाक्य, डॉ. डी.सी. वर्मा, महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, और एम.पी. आर्य सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वविद्यालय को हराभरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार हरित अभियान को जन आंदोलन में बदलने के लिए प्रयासरत है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज