भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी बड़ी राहत, नक्शा पास की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉटों के नक्शा पास होने की राह अब आसान होती नजर आ रही है। वर्षों से अटके इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए उद्योग विभाग ने कानपुर स्थित निदेशालय को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने प्लॉटों के नक्शे पास करने की अनुमति मिल जाएगी, जिससे उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी।

भोजीपुरा में बंद हो चुकी किसान फैक्ट्री की जमीन को उद्योग विभाग ने अपने अधीन लेकर वहां 42 औद्योगिक प्लॉट तैयार किए थे, जिन्हें उद्यमियों को लीज पर दिया गया था। शुरुआती दौर में कुछ प्लॉटों पर निर्माण कार्य शुरू भी हो गया था, लेकिन कानपुर निदेशालय से अनुमति न मिलने के चलते नक्शा पास करने की प्रक्रिया ठप हो गई थी। यह मामला पिछले दो वर्षों से लटका हुआ था।

इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयास होते रहे। औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने मंडलीय उद्योग बंधु बैठक में कमिश्नर के समक्ष और जिला उद्योग बंधु बैठक में डीएम और सीडीओ के समक्ष समस्या को जोर-शोर से उठाया था।

अब उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने जानकारी दी है कि निदेशालय की मांग पर रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। उन्होंने संभावना जताई कि अगले सप्ताह या इसी माह के अंत तक नक्शा पास करने की अनुमति मिल सकती है। इससे प्लॉट धारक उद्यमियों के लिए रास्ता साफ होगा और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिल सकती है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment