सोमनाथ मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में आज से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण से एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की 21 महिलाओं ने श्रद्धा के साथ कलश उठाकर भाग लिया।

कलश यात्रा सोमनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर प्रभात नगर की गलियों से होती हुई राम जानकी मंदिर तक पहुंची और वहां से पुनः सोमनाथ मंदिर लौटकर संपन्न हुई। इस कलश यात्रा में श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर भजन-कीर्तन करते चलते रहे। माहौल भक्तिमय और भावपूर्ण बना रहा।

कथा वाचक आचार्य श्री शंभूनाथ योगी जी, जो कि वृंदावन से पधारे हैं, उनके श्रीमुख से भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक 26 जून 2025 तक किया जाएगा।

आज की कलश यात्रा में श्रीमती तृप्ति शुक्ला, नीमा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, नीरज गोस्वामी, नीरू अग्रवाल, मोना मेहंदी रत्ता सहित अनेक महिलाएं श्रद्धा भाव से सम्मिलित हुईं।

इस आयोजन में श्री सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी एवं प्रभात नगर व न्यू प्रभात नगर के बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे।

आज के मुख्य यजमान श्री रमेश अग्रवाल एवं श्रीमती नीरू अग्रवाल तथा श्री संजीव अग्रवाल एवं श्रीमती नीमा अग्रवाल रहे, जिन्होंने कथा का विधिवत शुभारंभ कराया।

भक्तों में कथा को लेकर गहरी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी दिनों में भागवत कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज