उर्स-ए-चेहल्लुम में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, महफिल-ए-समां में गूंजे सूफियाना कलाम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। सिविल लाइंस स्थित नौमह कीला मस्जिद शरीफ परिसर में दरगाह नासिर मियां (रह.) पर हजरत ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी (रह.) का उर्स-ए-चेहल्लुम अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स में बड़ी संख्या में मुरीदीन और अकीदतमंद शामिल हुए और बारगाह में खिराज-ए-अकीदत पेश की।

कार्यक्रम की शुरुआत नमाज-ए-फज्र के बाद कुरआन ख्वानी से हुई। इसके बाद नमाज-ए-असर के बाद दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सलमान अहमद नासरी चिश्ती की सरपरस्ती में महफिल का आयोजन किया गया। उलमा-ए-किराम ने हजरत ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी (रह.) की शख्सियत, दीनी सेवाओं और रूहानियत पर प्रकाश डाला। इस दौरान उर्स-ए-चेहल्लुम की नजर भी पेश की गई।

नमाज-ए-मगरिब के बाद आम लंगर-ए-दस्तरख्वान का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण किया। नमाज-ए-इशा के बाद महफिल-ए-समां सजी। कव्वालों और फनकारों ने ख्वाजा सुल्तान मियां की शान में मनकबत और सूफियाना कलाम पेश किए। महफिल में रंग शरीफ भी पेश किया गया।

 

सोर्स।पम्मी वारसी

इसी दौरान दरगाह वामिक मियां के सज्जादानशीन हजरत असलम मियां वामिकी ने दरगाह नासरी के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सलमान मियां नासरी चिश्ती की दस्तारबंदी की रस्म अदा की।

कार्यक्रम में हजरत ख्वाजा सुफियान अहमद नासिरी कुतुबी चिश्ती फरीदी, ख्वाजा शायान हसन चिश्ती, वसीम सुल्तानी, सैयद हयात मियां अबुल उलाई (इलाहाबाद), ख्वाजा रिफाकत अली फरीदी (रजबपुर शरीफ), ख्वाजा अफनान अहमद नासरी (सहारनपुर) और शहबाज जमाली (हांसी शरीफ) समेत कई लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा सूफी वसीम मियां साबरी नासरी, शाने अली साबरी नासरी, समाजसेवी पम्मी खां वारसी, सरवर अली नासरी, बब्बू नासरी, फहीम यार खां, आलिम नासरी, साबिर सुल्तानी, शाहिद रजा नूरी, राजू नासरी, यूसुफ साबरी (गुजरात) और रिजवान साबरी नन्ना मियां समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। अंत में मुल्क में अमन-ओ-अमान और तरक्की के लिए दुआ की गई।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज