Bareilly news update : प्रेम प्रसंग में जीजा साली ने खाया जहर , जीजा -साली की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बीते दिन बेहोसी की हालत में जीजा साली मिले थे | मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था | जहाँ युवक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई | बताया यह भी जा रहा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था , जिसके चलते दोनों पीलीभीत से बरेली के भोजीपुरा पहुंचे थे | पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस ने घटना की जानकारी के मृतकों के परिजनों को भी दे दी है दोनों पक्ष के लोग भोजीपुरा के निजी अस्पताल भी पहुंच गए है |

जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के रहने वाले युवक धनपाल की शादी पीलीभीत के एक गांव से हुई थी | सुसराल में आने जाने के दौरान उसके अपनी साली (19 ) से उसके प्रेम प्रसंग हो गए | बीते दिन की देरशाम डायल 112 को किसी राहगीर से युवक युवती के रोड़ किनारे पड़े होने की सूचना मिली थी | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था , जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई | पुलिस के मुताबिक मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ है |

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी , भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जादोपुर सेंथल रोड़ के किनारे युवक युवती बेहोसी की हालत में पड़े हुए है | पुलिस ने दोनों को डायल 112 के माध्यम से भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई । दोनों जनपद पीलीभीत के रहने वाले है | आपस में रिश्ते में दोनों जीजा साली है | दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है | युवक युवती के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है | दोनों में प्रेमप्रसंग के बारे में होने की बात कही जा रही है | फिर भी इसकी गहराई से जाँच कराई जाएगी |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज