Bareilly  news : एसएसपी ने चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, तत्काल प्रभाव से लागू हुए तबादले

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने चार पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार सीबीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को विशारतगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (जनपदीय इकाई) में तैनात निरीक्षक छवि सिंह को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सिरौली थाना प्रभारी विनोद सिंह को स्थानांतरित कर सीबीगंज थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं कोतवाली क्षेत्र की प्रणेता चौकी (बिहारीपुर) में तैनात उपनिरीक्षक रोहित कुमार को सिरौली थाना प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज