
बरेली।
सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक दुल्हन ने अपने पति को शादी के चंद दिनों बाद ही तलाक देने का फैसला कर लिया। बताया जाता है कि जैसे ही दुल्हन अपनी पहली विदा के बाद सुसराल पहुंची तो अपने पति के शरीर पर सफेद दाग देखे। दाग देखते ही दुल्हन गुस्से में आ गई। दुल्हन ने सुसराल में तमाम आरोप लगाते हुए वबाल काट दिया। दुल्हन ने अपने सुसराल वालों से साफ कहा कि उन्होंने उसके साथ धोखा किया और अब वह तलाक देगी। इतना कहकर महिला ने सुसराल में पुलिस बुला ली। महिला को समझाने की लाख कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानी।

नवविवाहिता ने बढ़ता दवाब देखते हुए डायल 112 को फोन कर बुलाई पुलिस
नवविवाहिता को उसको पति और ससुराल जनों ने काफी समझाया। लेकिन वह किसी हाल में मानने को तैयार नहीं हुई। नवविवाहिता का कहना था कि उसके पति के पैरों पर सफेद दाग किसी बड़ी बीमारी से हैं। दुल्हन ने सफेद दाग होने की बात शादी से पहले न बताने पर भी ससुराल वालों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली । नवविवाहिता ने सुसराल वालों पर बीमारी छिपाने का भी आरोप लगाया।ससुराल वालों ने दुल्हन पर दवाब डाला तो उसने 112 नम्बर पर कॉल करके पुलिस बुला ली। दुल्हन के जिद पर अड़ जाने से पुलिस ने उसे ससुराल से मायके भिजवा दिया।
नवविवाहिता ने पति और ससुराल जनों के खिलाफ की शिकायत
दुल्हन ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में मंगलवार को अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ सफेद दाग होने की बात छुपाकर धोखाधड़ी से शादी करने की तहरीर दी। नवविवाहिता ने इसी आधार पर तलाक लेने के लिए कोर्ट में भी अर्जी दी है। माना जा रहा है कि दुल्हन ने अपने भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया है।




