
बरेली । आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने दंगा आयोग की बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि वह उसी पार्टी को सपोर्ट करेंगे जो दंगा आयोग बनाने की बात पर अपनी रजामंदी देगा। वही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की भाषा पर एतराज जताते हुए कहा कि ओवैसी की भाषा हैदराबाद तक तो ठीक है, लेकिन पूरे देश के लिए ठीक नहीं है। जब हमने हैदराबाद में दखल नहीं दिया तो उन्हें यूपी में भी दखल नहीं देना चाहिए। मौलाना ने कोरोना को लेकर बयान देते हुए कहा कि वह सोशल डिस्टेंस के पक्षधर नहीं है क्योंकि कोरोना समाज में रहने वालों को नहीं हुआ बल्कि उन्हें हुआ जो समाज से दूर रहे । उनका यह भी कहना था कि सोशल डिस्टेंस की जगह शारीरिक दूरी होती तो अच्छा होता। सरकार को सामाजिक दूरी का प्रचार नहीं करना चाहिए था। बता दे कि बरेली के एक निजी होटल में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था जहां आईएमसी का संगठन का पुनर्गठन हुआ।
IMC की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, कई को मिली नई नई जिम्मेदारी
Imc प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खाँ के निर्देश पर एक माह पूर्व imc ने अपनी सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था जिसमें आज बरेली मण्डल की सभी इकाईयों का पुनः गठन की घोषणा की गई साथ ही अगले सप्ताह मुरादाबाद मण्डल में कार्यकारिणी की घोषणा मुरादाबाद में की जाएगी।
घोषित पदाधिकारियों के नाम
1. श्री सलीम नूरानी मण्डल अध्यक्ष , बरेली
2. श्री अनवर रजा महासचिव , बरेली मण्डल
3. श्री फरहत खौं जिलाध्यक्ष , बरेली
4. जनाब मौलाना एहसान – उल – हक चतुर्वेदी वरिष्ठ
उपाध्यक्ष जिला – बरेली
5. श्री कफील अंसारी ,महासचिव जिला – बरेली
6. श्री मिर्जा मखदूम बेग शहर अध्यक्ष , बरेली
7. श्री माजिद खान महासचिव , शहर बरेली
8. श्री साजिद सकलैनी ,जिलाध्यक्ष ( युवा ) बरेली
9 .श्री तनहीद यूसुफ जई शहर अध्यक्ष ( युवा ) बरेली 10. श्री आज़म तहसीनी महासचिव ( युवा ) शहर बरेली
11. फरहान रज़ा , जिलाध्यक्ष, तौकीर रज़ा यूथ बिग्रेड




