झंडा शरीफ पर परचम कुशाई के साथ चार रोजा उर्से गौसिया का आगाज, अकीदतमंदों ने पेश किया गिलाफ और संदल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। किला स्थित झंडा शरीफ पर मंगलवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ चार रोजा उर्से गौसिया का आगाज हुआ। उर्स में सुबह से ही हजरत गौस पाक के दरबार में अकीदतमंदों की हाजिरी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। उर्स के दौरान अकीदतमंदों को इबादत के साथ अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने का संदेश भी दिया गया।

 

सोर्स।न्यूज वोक्स

उर्स की शुरुआत सुबह तिलावते कलाम पाक से हुई। इसके बाद सुबह करीब दस बजे झंडा शरीफ पर गौस पाक का गिलाफ और संदल शरीफ पेश किया गया। इस दौरान उर्स कमेटी के सरपरस्त हाजी शावेज हाशमी ने लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखने की अपील की।

पुराने रास्तों से झंडा शरीफ पहुंचा परचम कुशाई जुलूस

उलमा की तकरीर के बाद शमशुद्दीन का फाटक स्थित मुन्ना अंसारी के निवास से परचम कुशाई का जुलूस निकाला गया। जुलूस अपने पारंपरिक रास्तों से गुजरता हुआ झंडा शरीफ पहुंचा। यहां परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे।

गौस-ए-आजम की शिक्षाओं पर अमल का संदेश

रात में मिलाद-ए-पाक की महफिल आयोजित की गई। इसमें मुफ्ती खुर्शीद आलम, कारी एजाज नूरी, अफसर नूरी और नवाब मियां नूरी ने गौस-ए-आजम की शान में तकरीर की।

उलमा ने कहा कि गौस-ए-आजम ने अपनी जिंदगी का हर लम्हा हुजूर पुरनूर की सुन्नतों की पैरवी और अल्लाह के बंदों की खिदमत में गुजारा। उन्होंने कहा कि मिलाद-ए-पाक में बुजुर्गों की शिक्षाओं को याद करने का उद्देश्य उनके बताए रास्ते, सच्चाई और शरीअत की पाबंदी को अपनी अमली जिंदगी में शामिल करना है।

सोर्स।न्यूज वॉक्स

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी पम्मी खान वारसी ने कहा कि हजरत गौस-ए-आजम शेख अब्दुल कादिर जीलानी की शिक्षाएं इंसानियत, रूहानियत और नैतिक मूल्यों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि गौस पाक का संदेश दिल की सफाई, खुदा की बंदगी और बिना किसी भेदभाव के तमाम मखलूक से मोहब्बत का रास्ता दिखाता है।

23 सितंबर को होगा नातिया मुशायरा

कमेटी के सचिव फराज मियां ने बताया कि उर्स के तहत 23 सितंबर की रात नौ बजे से नातिया मुशायरा आयोजित किया जाएगा। इसमें नातख्वान और शायर अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम में पम्मी खान वारसी, सोहेल हाशमी, अहमद खान टीटू, यावर अली खान बिट्टू, आसिम हुसैन कादरी, अरशद हुसैन महमूद, अक्लीम बेग अंजुम, सय्यद पप्पू जमील, अशरफ शम्सी, नावेद हाशमी, फैजी खान, फरमान खान, नादिर खान, मुन्ना अंसारी, शहंशाह मियां, बब्बू नियाजी, ताहिर खान, सय्यद काजिम अली, मुजाहिद इस्लाम, अरबाज खान समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment