लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में बरेली के आयुष छात्रों का कैंडल मार्च, बोले- आश्वासन नहीं कार्रवाई चाहिए

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आयुष इंटर्न का स्टाइपेंड 7,500 रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किए जाने की मांग और लखनऊ में 21 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को बरेली में आयुष छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राएं बरेली कॉलेज से मोमबत्तियां लेकर चौकी चौराहे तक पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

छात्रों का कहना है कि प्रदेश के 8 राजकीय आयुर्वेदिक, 9 होम्योपैथी और 2 यूनानी कॉलेजों के छात्र लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। तीन सितंबर को कॉलेज स्तर पर प्राचार्य और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद 11 सितंबर को लखनऊ में प्रदर्शन और 12 सितंबर को आयुष मंत्री से मुलाकात के दौरान एक सप्ताह में स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन मिला था।

 

सोर्स। आयुष छात्र

छात्रों के मुताबिक शासनादेश जारी नहीं होने पर 21 सितंबर को दोबारा लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। छात्रों का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।

बुधवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के मौके पर बरेली के छात्रों ने कैंडल मार्च के जरिए विरोध जताया। छात्रों ने कहा कि सरकार अब केवल आश्वासन न दे, बल्कि स्टाइपेंड 25 हजार रुपये किए जाने का शासनादेश जारी करे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment