आयुष्मान भवः साप्ताहिक मेला एवं मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आंवला। अर्बन प्राथ. स्वा. केन्द्र, आंवला के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास यादव द्वारा किया गया साथ ही आरोग्य मेला भी लगाया गया।मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अर्बन प्राथ. स्वा. केन्द्र, आंवला पर 15 पुरुष, 18 महिलाएं एवं 07 बच्चों सहित कुल 40 रोगियों को परीक्षण कर दवाइयों द्वारा उपचारित किया गया। गर्भवती स्त्रियों को प्रसव पूर्व जांचे कराकर टीकाकरण भी किया गया। शिशुओं का टीकाकरण भी किया गया। 04 ज्वर से पीड़ित रोगियों की मलेरिया की जाँच कर दवा देकर उपचारित किया गया, 2 संदिग्ध क्षय रोगियों को जाँच कराकर उपचारित किया गया।

 

आयुष्मान भवः मेला के अंतर्गत 640 आभा आई. डी. का सृजन किया गया एवं 10 आयुष्मान कार्ड बनाये गए। 23 रोगियों को पोषण एवं खान पान संबधी सलाह दी गयी एवं 09 लाभार्थियों को परिवार नियोजन एवं प्रजनन पथ संक्रमण ( RTI & STI ) से बचाव के लिए काउंसलिंग की गयी। उनमें से 07 लोगों ने परिवार नियोजन सम्बंधी सेवाओं का लाभ उठाया तो वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पर भी 36 रोगियों को उपचारित किया गया।

 

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास यादव, डॉ मोहम्मद सलीम, डॉ देवेंद्र कुशवाहा, के अतिरिक्त फार्मासिस्ट अवशेष कुमार, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र नाथ चौधरी, एल.टी. अर्जुन कश्यप, मोहम्मद सालिम, राम आशीष, स्टाफ नर्स रोशनी , ए. एन. एम. नूतन राय और चांदनी तोमर, छत्रपाल सिंह मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज