शादी होने के बाद युवक ने की दूसरी शादी – पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। थाना पुलभट्टा क्षेत्र निवासी एक महिला ने युवक सतीश कुमार और उसके परिवार पर धोखाधड़ी, शादी के नाम पर शारीरिक शोषण, पैसे हड़पने और दहेज मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला के अनुसार, वह बीते छह वर्षों से सतीश के संपर्क में थी। 18 महीने पहले सतीश ने उससे मंदिर में शादी की और दोनों किराए के मकान में रहने लगे। मई 2024 में सतीश ने किसी और से विवाह कर लिया। जब महिला सतीश के घर पहुंची तो परिवार ने पहले शादी के सबूत मांगे और बाद में दहेज की मांग शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि दोबारा ढाई महीने पहले सतीश ने उससे फिर मंदिर में शादी की और साथ रखने का वादा किया, लेकिन अब उसका परिवार दहेज की मांग कर रहा है और महिला को अपनाने से इनकार कर रहा है।

महिला ने बताया कि सतीश अब तक उससे डेढ़ लाख रुपये भी ले चुका है और लगातार धोखे में रखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज