2027 में भाजपा की जीत का दावा, सुरेश खन्ना बोले- सपा की साइकिल पंचर, अब देखना है कितनी दूर घिसटती है

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आजम खान के इंकलाब वाले बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है, अब देखना है कि उसे कितनी दूर तक घसीटते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा वर्ष 2017 से भी ज्यादा बहुमत हासिल करेगी।

सोर्स।न्यूज वॉक्स

बुधवार को बरेली के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने के पक्ष में है। भाजपा अपने मजबूत नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान आम जनता के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कार्य किए गए हैं।

भाजपा-अकाली दल के गठबंधन को बताया सकारात्मक

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर मंत्री ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि दोनों दल पहले भी लंबे समय तक साथ रहे हैं और उनकी विचारधारा व नीतियों में काफी समानता है। ऐसे में गठबंधन का दोबारा मजबूत होना स्वागत योग्य है।

आम आदमी पार्टी से भाजपा की तुलना के सवाल पर उन्होंने दोनों पार्टियों के बीच बड़ा अंतर बताया। कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है और देश के 28 राज्यों में से 22 में सत्ता में है या सरकार में सहयोगी की भूमिका निभा रही है।

राधेश्याम कथावाचक की जयंती में हुए शामिल

मीडिया से बातचीत के बाद सुरेश खन्ना पंडित राधेश्याम कथावाचक की 136वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने उनके जीवन, साहित्य और सांस्कृतिक योगदान को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज