बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के दिवना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई का दावा है कि उसकी बहन की बिजली की केबल से फंदा लगाकर हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, भमोरा थाना क्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद निवासी पूजा की शादी करीब दो साल पहले मीरगंज के दिवना गांव निवासी महिपाल के साथ हुई थी। मृतका के भाई हरीश का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर पूजा को परेशान करने लगे थे। आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम पूजा ने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी। इसके कुछ ही देर बाद मायके वालों को उसकी मौत की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में दिवना गांव पहुंचे, जहां पूजा का शव जमीन पर पड़ा मिला।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment