जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाएं अधिकारी, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने दिए निर्देश

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मुमताज अली

बहेड़ी। जनता की समस्याओं का समाधान सरकारी अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। शिकायतों को टालने के बजाय उनका गंभीरता से संज्ञान लेकर समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। यह निर्देश केंद्रीय मंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने बहेड़ी क्षेत्र के दौरे के दौरान अधिकारियों को दिए। उन्होंने क्षेत्र के चार स्थानों पर जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

सोर्स।न्यूज वोक्स

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने दौरे के दौरान नगर पंचायत रिछा, बाजपुर, जाम सावंत और सीकरी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने सड़क, विकास कार्यों और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। मंत्री ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और जहां जरूरी हो, मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए कार्रवाई की जाए। विकास कार्यों में भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दौरे के दौरान नगर पंचायत रिछा में केंद्रीय मंत्री ने नवनिर्मित भवन का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। वहीं, बहेड़ी में स्वीकृत ओवरब्रिज को लेकर स्थानीय लोगों ने उनका आभार जताया। लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर अपनी अपेक्षाएं भी सामने रखीं।

चार अलग-अलग स्थानों पर जनसंवाद के जरिए जितिन प्रसाद ने स्थानीय लोगों से सीधा संपर्क किया और क्षेत्र की समस्याओं को समझा। उनके दौरे में जनशिकायतों का निस्तारण और विकास कार्यों की प्रगति प्रमुख मुद्दे रहे।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी, सुरेश गंगवार, आसे राम गंगवार, नगर पंचायत अध्यक्ष रिछा केसर जहां, तनवीर अहमद, सभासद महेश शर्मा, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, बृजेश कुर्मी, हरीश कश्यप, गंगाराम मौर्य, सुनील गंगवार, ओमवीर सिंह, मेजर सिंह, सोनू सिंह भदौरिया, अतेंद्र पाठक, सतीश राठौर, दीपक राठौड़, दीपक शर्मा, महेंद्र पाल गंगवार, शांतिपाल गंगवार, धनेश चौधरी और खजान सिंह गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज