108वें उर्स-ए-रज़वी में अखिलेश यादव की ओर से अकीदत की चादर रवाना, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। 108वें उर्स-ए-रज़वी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दरगाह आला हजरत पर अकीदत की चादर पेश की गई। चादर लेकर सपा का प्रतिनिधिमंडल दरगाह पहुंचा, जहां देश में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई।

 

सपा के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, वरिष्ठ नेता इंजीनियर अनीस अहमद, संजीव सक्सेना, कदीर अहमद, जिला प्रवक्ता अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

वरिष्ठ नेता इंजीनियर अनीस अहमद ने कहा कि उर्स के कुल शरीफ से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई चादर दरगाह पर पेश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दरगाह पर देश में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहने की दुआ की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस समय कांवड़ यात्रा और उर्स दोनों साथ चल रहे हैं, इसलिए सभी लोग प्रेम, सौहार्द और शांति का माहौल बनाए रखें। यही उर्स का भी संदेश है और यही समाजवादी पार्टी की भी अपील है।

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई चादर को पार्टी के नेता दरगाह पर पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि दरगाह पर देश और उत्तर प्रदेश की खुशहाली, विकास और तरक्की के साथ-साथ अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की भी दुआ की जाएगी। उन्होंने बताया कि चादर दरगाह के सज्जादानशीन और काज़ी-ए-सदर को सौंपी जाएगी।

सपा नेताओं ने कहा कि उर्स-ए-रज़वी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द और एकता का संदेश मजबूत होता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज