बरेली में आमने-सामने भिड़े ट्रक, हादसे में दो चालकों की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बरेली में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में यूनिवर्सिटी के पास दो मालवाहक ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। चालक केबिन में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सोर्स। संदीप यादव जर्नलिस्ट

हादसे में शामिल एक ट्रक में सेब लदे थे, जबकि दूसरे ट्रक में बैटरियां भरी हुई थीं। टक्कर के बाद दोनों वाहनों का सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की भिड़ंत हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

क्षेत्राधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि वाहन मालिकों का पता लगाने की कोशिश जारी है। फिलहाल मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया गया है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment