पत्रकारों की एकजुटता और अधिकारों पर मंथन, बरेली मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार उत्पीड़न के मामलों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से बरेली मंडल इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षा श्रीमती नीलम गुप्ता और वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष प्रबोध कुमार वैश्य ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और नियमित बैठकों के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

 

सोर्स।।सोशल मीडिया

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्षा नीलम गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पत्रकार साथियों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पत्रकारों के साथ होने वाली घटनाओं और उत्पीड़न के मामलों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। साथ ही पत्रकारों को सम्मान और सुरक्षा दिलाने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि पत्रकारों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद मंच तैयार करना है। इसके लिए प्रत्येक माह नियमित बैठकें आयोजित करने, पत्रकारों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने और आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने संगठन को प्रदेश स्तर पर एक मजबूत और सक्रिय परिवार के रूप में विकसित करने का संकल्प भी दोहराया।

बैठक में जिला अध्यक्ष सूर्यकांत शुक्ला, जिला सचिव अंशु सिंह, जिला मंत्री देवेश सक्सेना, जिला प्रचार मंत्री कुलदीप विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सक्सेना, शाहजहांपुर जिला महासचिव वैभव गुप्ता, जिला सचिव शोभा अग्रवाल सहित बरेली और शाहजहांपुर के कई पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज