पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भुता थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो साझा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को केसरपुर निवासी आदिल अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर थाना भुता में मुकदमा अपराध संख्या 322/26 दर्ज किया गया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 351(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की धारा 67 के तहत विधिक कार्रवाई की गई।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी आदिल अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है। जांच के दौरान यदि कोई अन्य तथ्य या साक्ष्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज