बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सपा के प्रशिक्षण शिविर में सामाजिक न्याय पर मंथन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती पर मंथन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की, जबकि संयोजन महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने किया।

 

सोर्स। न्यूज वोक्स

मिठाई लाल भारती ने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर संविधान और दलित हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष कर रही है।

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कमजोर वर्गों की आवाज बनने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक अनुशासन विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने वंचित समाज को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का संवैधानिक अधिकार दिलाया। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव रणवीर जाटव ने संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, राजेश अग्रवाल, इंजीनियर अनीस अहमद, संजीव सक्सेना, अशोक यादव, राजेश मौर्य, शालिनी सिंह, हरीश लाखा, स्मिता यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिविर के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने बीना आजाद और ब्रह्मस्वरूप सागर को राष्ट्रीय सचिव तथा जितेंद्र मुंडे को जिला प्रभारी नियुक्त करते हुए मनोनयन पत्र भी प्रदान किए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज