बरेली का मसाला चक्की हादसा,  15 वर्षीय किशोर की बड़े भाई के सामने दर्दनाक मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर आशीष उर्फ आधार मौर्य की मौत हो गई। घर में लगी मसाला चक्की पर काम करते समय वह मशीन के तेज घूमते पट्टे में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोर्स।सोशल मीडिया

जानकारी के अनुसार, आशीष कक्षा 8 का छात्र था और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह घर की मसाला चक्की और सेलर के काम में भी मदद करता था। शनिवार सुबह बिजली आने पर उसका बड़ा भाई  चक्की चला रहा था और काम के दौरान आशीष से मशीन का पट्टा बदलने को कहा गया। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज घूमते पट्टे की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। आशीष परिवार का सबसे छोटा और लाड़ला बेटा था, जिसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। मां विमला देवी, बड़ा भाई प्रशांत और बहन किरन का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि आशीष पढ़ाई में अच्छा और स्वभाव से मिलनसार बच्चा था।

मृतक के पिता राजकुमार मौर्य ने बताया कि उनका बेटा घर के काम में मदद कर रहा था और उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा हादसा हो जाएगा। उन्होंने रोते हुए कहा कि आशीष बहुत मेहनती और होशियार बच्चा था, उसने कभी किसी को कोई तकलीफ नहीं दी। एक पल में हमारा सब कुछ खत्म हो गया। फिलहाल अभी तक यह  पुष्टि नहीं हो सकी है कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है या नहीं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज