बरेली के सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त महानगर पदाधिकारियों का भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें और पार्टी को और मजबूत बनाएं।सांसद छत्रपाल गंगवार ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की पहचान बनें और शहर में पार्टी की छवि को और मजबूत करें। उन्होंने सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष प्रभु दयाल लोधी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, राज किशोर कश्यप, प्रवेश वर्मा, डॉ. रामचंद्र मौर्य, अमरीश कठेरिया, विभु शर्मा, महामंत्री विष्णु शर्मा, डॉ. आदेश गंगवार, राजीव साहनी, मंत्री अजय चौहान, रितेश गुप्ता, लता सिंह बघेल, रेनू शर्मा, कुमार गौरव शर्मा, राधे गुर्जर, मनजीत सिंह नागपाल, सत्तू सागर, श्रीमती रितु सागर और कोषाध्यक्ष विपिन भास्कर सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम में बंटी ठाकुर, गरिमा कमांडो, संतोष कश्यप, छगनलाल मौर्य, सतीश कातिव, वीरेंद्र अरोड़ा, नरेंद्र मौर्य सहित महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पार्षद भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समारोह के दौरान पूरे कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।



