बहेड़ी में सांसद छत्रपाल गंगवार ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, नगर में दिखा उत्साह का माहौल

SHARE:

बहेड़ी। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर छत्रपाल सिंह गंगवार ने बहेड़ी नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ हर्षोल्लास से पर्व मनाया। उन्होंने लोगों को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।

सांसद ने नैनीताल रोड से मोहल्ला रामलीला मैदान और माथुर रोड होते हुए नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उनके स्वागत में कई स्थानों पर कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जगह-जगह लोगों ने रंग और अबीर लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा वातावरण नजर आया।

इस दौरान सांसद ने कहा कि होली आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता का पर्व है। यह त्योहार हमें पुराने मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है। उन्होंने नागरिकों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

वहीं, पर्व को देखते हुए नगर में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त तेज कर दी है और प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!