खामेनई की मौत दुखद,मौलाना रजवी, विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रखने की अपील

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस बयान जारी कर ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनई की मौत को पूरी मुस्लिम उम्मत के लिए बड़ा नुकसान बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर दुख और चिंता का विषय है।

मौलाना रजवी ने कहा कि लंबे समय से अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। उनका आरोप है कि हाल की कार्रवाई से हालात और गंभीर हो सकते हैं तथा क्षेत्र में संघर्ष बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता बढ़ सकती है।

उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि ईरान और अन्य अरब देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि जरूरत पड़े तो उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने की व्यवस्था की जाए।
साथ ही मौलाना ने भारत में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का एहतजाज कानून के दायरे में और शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज