दरगाह आला हज़रत से जुड़ी संस्था ने संवारी छह बच्चों की किस्मत, नीट में पाई सफलता

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।दरगाह आला हज़रत से जुड़ी आला हज़रत ताजुशशरिया वेलफेयर सोसाइटी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर उल्लेखनीय कार्य किया है। संस्था की मदद से जनकपुरी स्थित डेल्टा कोचिंग सेंटर में तैयार किए गए 150 छात्रों में से छह ने इस वर्ष नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है, जबकि 100 से अधिक छात्रों ने परीक्षा क्वालिफाई की है।

भारत गौरव रत्न से सम्मानित और सोसाइटी के संस्थापक फरमान हसन खां लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज के पिछड़े तबकों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा के जरिए बदलाव लाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा, “मजदूर का बच्चा भी डॉक्टर, इंजीनियर और कंप्यूटर विशेषज्ञ बने, यही हमारा मिशन है।”

इस वर्ष नीट में सफल छात्रों में संजीव कुमार (407), मोहम्मद सलीम (496), बुशरा खान (384), मोहम्मद ज़ैद (475), अमन खान (442) और जैनुल खान (436) शामिल हैं। संस्था अब तक 32 छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिला चुकी है। इसके अलावा संस्था ऑपरेशन, कंप्यूटर कोर्स और अन्य सामाजिक कार्य भी कर रही है।

इस सफलता पर जमात रज़ा ए मुस्तफा के पदाधिकारियों और शहर के कई गणमान्य लोगों ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। वहीं मीडिया प्रभारी मोईन खान ने भी छात्रों की सफलता पर बधाई दी।

 

इस पहल की सराहना करते हुए मौलाना शम्स, सूफी अबरार, क़ारी फैज़ान, हाफिज आदिल, शमीम अहमद और अन्य ने कहा कि फरमान मियां का योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज