मंदिर से मूर्ति चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, छह मूर्तियां बरामद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के आंवला क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मंदिर से चोरी गई पीली धातु की देवी-देवताओं की छह मूर्तियों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी गई सभी मूर्तियां भी बरामद कर ली हैं।

 

 

मामला 1 जून 2025 का है, जब मंदिर के पुजारी राजीव त्रिपाठी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्ति चोरी की सूचना दी थी। मुकदमा अपराध संख्या 358/25 अंतर्गत धारा 303(2) बीएनएस में पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा अभियुक्त की सूचना देने पर ₹20,000 के इनाम की घोषणा की गई थी।

8 जून को पुलिस ने पहला अभियुक्त राजेश पुत्र रोशनलाल उर्फ हरीशंकर निवासी संजयनगर, बारादरी बरेली को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बिसौली रोड स्थित एक खंडहर से तीन मूर्तियां — हनुमान जी, रामदरबार और लक्ष्मी-गणेश — बरामद की गईं। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने बाकी मूर्तियां अलीगंज अड्डे के कबाड़ी को बेची थीं।

पुलिस ने तत्पश्चात सूफी मर्दान हसन पुत्र स्व. कमाल शाह, निवासी अलीगंज स्टैंड, आंवला को भी गिरफ्तार किया। उसकी दुकान से लड्डू गोपाल, शेरावाली माता और लक्ष्मी-नारायण की मूर्तियां बरामद हुईं।

पुलिस ने बरामदगी और सबूतों के आधार पर अब मुकदमे में धारा 305 व 317(2) बीएनएस जोड़ी है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज