ओवरब्रिज से उतरते ही हुआ भीषण हादसा, कंटेनर ने खड़ी रोडवेज बस को मारी टक्कर, ड्राइवर-हेल्पर घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आदर्श दिवाकर

मीरगंज (बरेली) — सोमवार तड़के मीरगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरब्रिज से उतरते समय तेज रफ्तार कंटेनर ने सवारियां उतार रही रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का ड्राइवर और हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंस गए। करीब आधे घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसा सुबह करीब 4 बजे मीरगंज ओवरब्रिज के नीचे हुआ। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर से बरेली की ओर आम लेकर आ रहा कंटेनर जैसे ही ओवरब्रिज से नीचे उतरा, सामने साइड में खड़ी दिल्ली से आ रही रोडवेज बस से टकरा गया, जो यात्रियों को उतार रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर व हेल्पर बुरी तरह फंस गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हाइड्रा मशीन की मदद से राहत कार्य चलाया गया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला जा सका। एम्बुलेंस से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है।

हादसे की प्रत्यक्षदर्शी सहिदा बेगम, निवासी हरदोई, ने बताया कि रोडवेज बस यात्रियों को उतार रही थी, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल किया और दोनों वाहनों को हटवाया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज